HomeUttar Pradeshव‍िधानसभा उपचुनाव के बाद होगी राहुल-खरगे की रैली, पहले सितंबर में थी...

व‍िधानसभा उपचुनाव के बाद होगी राहुल-खरगे की रैली, पहले सितंबर में थी प्रस्‍ताव‍ित

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की लखनऊ में सितंबर माह में प्रस्तावित रैली अब विधानसभा उपचुनाव के बाद होगी। लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद प्रदेश कांग्रेस ने लखनऊ में रैली का प्रस्ताव दिया था।

लोकसभा चुनाव में आइएनडीआइए गठबंधन को उत्तर प्रदेश में एनडीए से ज्यादा सीटों पर जीत मिलने के बाद कांग्रेस ने नए सिरे से प्रदेश में अपना जनाधार खड़ा करने के लिए राहुल व खरगे की रैली आयोजित की थी। रैली की तिथि तय नहीं की गई थी, लेकिन मौखिक रूप से केंद्रीय नेतृत्व ने सहमति दे दी थी।

Advertisements

पांच सीटों पर उम्‍मीदवार उतारना चाहती है कांग्रेस

लोस चुनाव के परिणाम से उत्साहित कांग्रेस विधानसभा उपचुनाव में भी पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने के लिए समाजवादी पार्टी पर दबाव बना रही है। अंतिम निर्णय दिल्ली से होना है, प्रदेश कांग्रेस ने उन सीटों पर अपनी दावेदारी जता दी है, जिन सीटों पर पिछले विस चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों की जीत हुई थी। प्रदेश में 10 विस सीटों पर विस उपचुनाव होने हैं।

Advertisements

उपचुनाव के बाद ही होगी रैली

इसके चलते प्रदेश कांग्रेस की कोशिश थी कि राहुल व खरगे की लखनऊ में रैली के बाद गठबंधन के पक्ष में माहौल बनेगा। रैली के संदर्भ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि लखनऊ के रामाबाई आंबेडकर मैदान में रैली के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। फिलहाल केंद्रीय नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया है कि अब उपचुनाव के बाद ही रैली रखी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments