Advertisement
HomeTech & GadgetsOlympic Games Paris 2024: नीली चिड़िया रिंग पर दिखा रही करतब! Google...

Olympic Games Paris 2024: नीली चिड़िया रिंग पर दिखा रही करतब! Google ने जिम्नास्टिक्स पर बनाया Doodle

इन दिनों पेरिस में ओलंपिक गेम्स चल रहे हैं। पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से शुरू हुए हैं। इसी के साथ आज यानी रविवार, 4 अगस्त को ओलंपिक का 9वां दिन है। ओलंपिक खेल 11 अगस्त तक चलेंगे। इसी कड़ी में टेक कंपनी गूगल भी ओलपिंक का जश्न एक अलग अंदाज में मना रही है। कंपनी रोज एक नया डूडल जारी कर रही है। हर दिन का डूडल ओलंपिक के किसी एक खेल से जुड़ा होता है। आज के डूडल में एक नीली चीड़िया रिंग पर करतब दिखाती नजर आ रही है। दरअसल, आज का गूगल डूडल Gymnastics Rings को लेकर तैयार किया गया है। गूगल डूडल की थीम आज जिम्नास्टिक्स रखी गई है।

जिम्नास्टिक्स रिंग खेल का फाइनल आज शाम

इस डूडल पर क्लिक करने के साथ गूगल यूजर्स जिम्नास्टिक्स के शेड्यूल और नतीजे चेक कर सकते हैं। गूगल डूडल पर जानकारी दी गई है कि ओलंपिक खेल पेरिस 2024 में जिम्नास्टिक्स रिंग खेल का फाइनल आज शाम साढ़े 6 बजे होगा। फाइनल में चीन के जे॰ ज़ौ, वाई० लुई, ग्रेट ब्रिटेन के एच॰ हेप्वर्थ, बेल्जियम के जी॰ कैल, तुर्किये के ए॰ आसिल और दूसरे एथलीट शामिल होने जा रहे हैं।

आज के गूगल डूडल का डिस्क्रिप्शन है-जब आपके पास रिंग्स हैं तो पंखों की क्या ज़रूरत है? पुरुषों के रिंग्स फ़ाइनल बर्सी एरिना में हो रहे हैं।

ओलंपिक में भारत के लिए आज का दिन

आज ओलंपिक का 9वें दिन भारत के लिए भी खास होगा। भारतीय हॉकी टीम का सामना क्‍वार्टर फाइनल में इंग्‍लैंड से होगा। हरमनप्रीत सिंह की कप्‍तानी वाली टीम की कोशिश होगी कि वे सेमीफाइनल में अपनी जगह बना सकें। इसके अलावा बैडमिंटन के मेंस सिंगल सेमीफाइनल में लक्ष्‍य सेन का सामना डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन से होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments