HomeNationalअमेरिका जाएंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र को कर...

अमेरिका जाएंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र को कर सकते हैं संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन वर्ष बाद फिर संयुक्त राष्ट्र महसभा के वार्षिक उच्च स्तरीय सत्र को 26 सितंबर को संबोधित कर सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र की ओर से इस संदर्भ में अनंतिम सूची जारी की गई है। महासभा के 79वें सत्र में यह उच्च स्तरीय चर्चा 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। संयुक्त राष्ट्र ने सोमवार को महासभा की उच्च स्तरीय चर्चा में भाग लेने वाले वक्ताओं की सूची जारी की है।

कार्यक्रम के अनुसार भारत के शासनाध्यक्ष न्यूयार्क में स्थानीय समयानुसार 26 सितंबर को अपराह्न तीन से छह बजे के बीच महासभा को संबोधित करेंगे, यानी भारतीय समयानुसार 27 सितंबर की रात 12:30 से 3:30 बजे के बीच। अभी सूची को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। बाद में किसी बदलाव को ध्यान में रखते हुए इस अद्यतन किया जाएगा।

Advertisements

जो बाइडन का होगा अंतिम संबोधन

पारंपरिक रूप से महासभा अध्यक्ष ब्राजील के बाद सत्र को संबोधित करने वाला अमेरिका दूसरा राष्ट्र होगा। राष्ट्रपति जो बाइडन के इस कार्यकाल का महसभा में यह अंतिम संबोधन होगा, क्योंकि अमेरिका में इसी वर्ष नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस महासभा के 79वें सत्र में आम चर्चा शुरू होने से पहले अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

Advertisements

पिछले महीने भारत के प्रधानमंत्री पद पर लगातार तीसरे कार्यकाल के चुने गए नरेन्द्र मोदी ने इससे पहले सितंबर, 2021 में महासभा के वार्षिक उच्च स्तरीय सत्र को संबोधित किया था। पिछले वर्ष पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का नेतृत्व किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments