HomePoliticsLok Sabha Election: 'अमेठी में पर्दे के पीछे से लड़ रहीं प्रियंका...

Lok Sabha Election: ‘अमेठी में पर्दे के पीछे से लड़ रहीं प्रियंका गांधी’, स्मृति इरानी बोलीं- कांग्रेस के सामने रायबरेली को बचाने की चुनौती

नई दिल्ली

Advertisements

केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने गुरुवार को कहा कि अमेठी लोकसभा क्षेत्र में सीधी लड़ाई से बचने के लिए गांधी परिवार के बैग पैक कर भागने के बावजूद पर्दे के पीछे से प्रियंका गांधी पार्टी के प्रचार का नेतृत्व कर रही हैं। उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि उन्होंने 2019 में राहुल गांधी को हराया था और इस बार प्रियंका गांधी का वही हश्र होगा।

Advertisements

केंद्रीय मंत्री ने एक न्यूज पोर्टल को दिए साक्षात्कार में कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव में अपने पारिवारिक गढ़ अमेठी को छोड़ने के बाद गांधी परिवार को उत्तर प्रदेश में अपने आखिरी गढ़ रायबरेली को बचाने की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यह चुनाव गांधी परिवार के लिए कांग्रेस की औकात की लड़ाई है।

अमेठी से भाजपा उम्मीदवार इरानी ने बुनियादी सुविधाओं में जिले के पिछड़ेपन के लिए गांधी परिवार को जिम्मेदार ठहराया। गांधी परिवार का गढ़ और दशकों से निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किए जाने के बावजूद यहां बुनियादी सुविधाएं भी नहीं है। मेरे अमेठी से सांसद बनने के बाद चार लाख परिवारों के लिए शौचालय बनवाए गए।

Advertisements

निर्वाचन क्षेत्र के डेढ़ लाख परिवारों को पहली बार विद्युत कनेक्शन और प्रधानमंत्री जलजीवन मिशन के तहत 3.5 लाख परिवारों को नल कनेक्शन मिले। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1.14 लाख आवास बनवाए गए।

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments