मिड डे की खबर के अनुसार, अर्जुन कपूर और आदित्य चोपड़ा ने ये डील अपनी सहमति से खत्म किया है। एक्टर से जुड़े एक सूत्र ने कहा, ”अर्जुन नए रास्ते तलाशना चाहते थे। स्टूडियो के मालिक, आदित्य चोपड़ा ने उनकी परेशानी को समझा। वे एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं और सही प्रोजेक्ट आने पर साथ मिलकर काम करेंगे।”

अर्जुन कपूर को लॉन्च करने के अलावा YRF टैलेंट मैनेजमेंट स्टूडियो उनकी फिल्में, एड्स और पीआर का काम संभालता था। किया। रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर ने अब दूसरी टैलेंट कंपनी के साथ करार कर लिया। अर्जुन कपूर ने रेशमा शेट्टी की कंपनी मैट्रिक्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट कर लिया है। आगे से यही कंपनी एक्टर का काम मैनेज करेगी। अर्जुन कपूर से पहले शाहिद कपूर, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट जैसे कई बड़े स्टार्स का काम ये कंपनी संभालती है।