HomeUttar PradeshAgraकोठारी ब्रदर्स ने सीने में खाई थी गोली, सीएम योगी के गुरु...

कोठारी ब्रदर्स ने सीने में खाई थी गोली, सीएम योगी के गुरु का भी कम नहीं है योगदान… राम मंदिर के वो गुमनाम चेहरे

नई दिल्ली

भगवान राम के भक्तों को जिस दिन का बेसब्री से इंतजार था, वो दिन अब नजदीक आ गया है। 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। दरअसल, इसी तारीख को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन होगा। राम नगरी में भव्य और विशाल मंदिर बन रहा है। देश में राम मंदिर आंदोलन के दौरान कई ऐसे नायक रहे जो गुमनाम रहे। आज हम आपको राम मंदिर के गुमनाम नायकों के बारे में बताएंगे।

Advertisements
Advertisements

महंत दिग्विजयनाथ के शिष्य और सीएम योगी आदित्यनाथ के गुरु महंत अवैद्यनाथ ने राम मंदिर आंदोलन के लिए विश्वव्यापी संगठन खड़ा कर दिया था। उन्होंने धर्माचार्यों को एक मंच पर खड़ा करने का काम किया था। इसके लिए अवैद्यनाथ ने श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति यज्ञ समिति का गठन भी किया। सात अक्टूबर 1984 को अवैद्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या से लखनऊ के लिए धर्मयात्रा निकाली गई। महल पार्क में हुए सम्मेलन में लगभग 10 लाख लोगों ने हिस्सा लिया था।

राम मंदिर का जिक्र हो तो कोठारी ब्रदर्स का जिक्र करना भी जरूरी हो जाता है। राम मंदिर आंदोलन में कोठारी ब्रदर्स ने भी बढ़ृ-चढ़कर हिस्सा लिया था। कोलकाता निवासी दो सगे भाई राम कोठारी (22) व शरद कोठारी (20) भी इसमें शामिल होने गए। कहा जाता है कि दोनों भाइयों ने विवादित ढांचे पर सबसे पहले झंडा फहराया था। हालांकि, गोलीकांड में दोनों भाई शहीद हो गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments