HomeUttar PradeshAgra50 साल के हुए फरहान अख्तर, 'बेटू' के लिए सौतेली मां शबाना...

50 साल के हुए फरहान अख्तर, ‘बेटू’ के लिए सौतेली मां शबाना आजमी ने लिखा दिल छूने वाला पोस्ट

 नई दिल्ली

एक्टिंग, सिंगिंग, डायरेक्शन और लिरिक्स में अपना परचम लहराने वाले फरहान अख्तर ने इंडस्ट्री में अपने दम पर अपनी पहचान बनाई है। फैंस उन्हें ‘ऑलराउंडर’ कहकर पुकारते हैं। आज इस मल्टी टैलेंटेड पर्सनालिटी का बर्थ डे है। इस मौके पर अपने ‘बेटू’ को दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी ने अनोखे अंदाज में विश किया है।

50 साल के हुए फरहान अख्तर

फरहान अख्तर को बॉलीवुड इंडस्ट्री में तीन दशक से भी ज्यादा का समय बीत चुका है। जावेद अख्तर का बेटा होने के बावजूद प्रोफेशनल लाइफ में उन्हें ढेर सारी मेहनत करनी पड़ी। ये उसी हार्ड वर्क का नतीजा है कि फरहान की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है। फराहन आज 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनके स्पेशल डे पर शबाना आजमी ने उनके लिए स्वीट नोट पोस्ट किया है।

Advertisements

फरहान अख्तर ने फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स के साथ मिड नाइट बर्थ डे सेलिब्रेशन किया। शबाना आजमी ने इंस्टाग्राम पर फरहान, जावेद, हनी ईरानी, जोया अख्तर और शिबानी डांडेकर के साथ फोटो शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘सालगिराह मुबारक बेटू। जीते रहे, खुश रहो और बहुत सारा प्यार।’ इस पोस्ट पर फरहान को सेलिब्रिटी फ्रेंड्स और फैंस ने विश किया है।

Advertisements

जावेद अख्तर और हनी ईरानी के बेटे हैं फरहान

फरहान अख्तर, जावेद अख्तर और हनी ईरानी के बेटे हैं। जावेद और हनी की शादी 1972 से 1985 तक चली थी। इसके बाद जावेद ने शबाना आजमी से शादी कर ली। जावेद और शबाना के बच्चे नहीं हैं और एक्ट्रेस फरहान और जोया को ही अपने बच्चों की तरह ट्रीट करती हैं।

डायरेक्शन से की थी करियर की शुरुआत

फरहान ने ‘दिल चाहता है’ फिल्म से डायरेक्शन और करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उनके डायरेक्शन में बनी ‘लक्ष्य’ फिल्म रिलीज हुई। दोनों ही मूवीज में डायरेक्शन स्टाइल को पसंद किया गया। 2008 में फरहान ने ‘रॉक ऑन’ ने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इस मूवी के सॉन्ग ‘रॉक ऑन’ को फरहान ने ही गाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments