HomeUttar PradeshAgraसंसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे पांच सांसद, भाजपा; कांग्रेस समेत...

संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे पांच सांसद, भाजपा; कांग्रेस समेत इन दलों के नेताओं को मिलेगा पुरस्कार

नई दिल्ली। 

Advertisements

भाजपा के सुकांत मजूमदार और शिवसेना के श्रीकांत एकनाथ शिंदे सहित पांच लोकसभा सदस्यों को इस साल संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। भाजपा के सुधीर गुप्ता, राकांपा के अमोल रामसिंग कोल्हे और कांग्रेस के कुलदीप राय शर्मा अन्य तीन सांसद हैं, जिन्हें 17 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी में एक समारोह में पुरस्कार प्रदान करने के लिए चुना गया है। आयोजकों ने रविवार को घोषणा की है।

Advertisements

संसद रत्न पुरस्कार की शुरुआत पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के सुझाव पर किया गया था। उनका सुझाव था कि भारतीय संसद में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सांसदों को सम्मानित किया जाए। इसी सुझाव के आधार पर संसद रत्न पुरस्कार प्रदान करने की शुरुआत हुई।

संसद रत्न पुरस्कार समिति के अध्यक्ष और प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन के ट्रस्टी सचिव प्रियदर्शनी राहुल ने कहा कि एन के प्रेमचंद्रन (आरएसपी, केरल), अधीर रंजन चौधरी (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, पश्चिम बंगाल), विद्युत बरन महतो (भाजपा, झारखंड), और हीना विजयकुमार गावित (भाजपा) महाराष्ट्र) को पूरी 17वीं लोकसभा के लिए संसद महा रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है।

पिछली 16वीं लोकसभा के संसद महा रत्न पुरस्कार विजेताओं सुप्रिया सुले (एनसीपी, महाराष्ट्र), श्रीरंग अप्पा बार्ने (शिवसेना, महाराष्ट्र) और भर्तृहरि महताब (बीजेडी, ओडिशा) को इस साल भी इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि सभी पुरस्कार विजेताओं का चयन जूरी समिति द्वारा पारदर्शी तरीके से किया गया है।

Advertisements

संसदीय समितियों के महत्व को ध्यान में रखते हुए वर्तमान 17वीं लोकसभा से शुरू होने वाले संसद महा रत्न पुरस्कारों के लिए तीन स्थायी समितियों का भी चयन किया गया है।

 

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments