HomeUttar PradeshAgraजब 28 साल का सूखा हुआ खत्‍म, भारत ने लॉर्ड्स में लहराया...

जब 28 साल का सूखा हुआ खत्‍म, भारत ने लॉर्ड्स में लहराया था अपना परचम, ये खिलाड़ी बना था ऐतिहासिक जीत का हीरो

नई दिल्ली

Advertisements

 महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट ने नए कीर्तिमान हासिल किए हैं। ऐसे में 2014 में भारत ने धोनी MS Dhoni की कप्तानी में क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले ऐतिहासिक लॉर्ड्स Lords stadium के मैदान पर इतिहास रचा था। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 1986 के बाद पहली बार लॉर्ड्स में जीत दर्ज की थी।

Advertisements

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी करने के लिए फील्ड पर उतारा था। भारतीय टीम पहली पारी में 91.4 ओवर में 295 रन बनाकर पवेलियन लौट गई थी। ऐसे में टीम का बैटिंग आर्डर पूरी तरह से फ्लॉप रहा था और अजिंक्य रहाणे Ajinkya Rahane ने दमदार शतक जड़ा था। रहाणे ने 150 गेंदों में 103 रन की पारी में 66.88 के स्ट्राइक रेट से 15 चौके और 1 छक्का जड़ा था। इसके अलावा विराट कोहली Virat Kohli 25 और कप्तान धोनी Dhoni 1 रन पर पवेलियन लौट गए थे।

Advertisements

इंग्लैंड की गेंदबाजी की बात करें तो एंडरसन Anderson ने पहली पारी में 4, ब्रॉड ने 2 और स्टोक्स ने भी भारत के दो बल्लेबाजों के विकेट लेकर उन्हें पवेलियन रवाना किया था। इंग्लैंड ने पहली पारी में 319 रन का स्कोर बनाया था। सबसे ज्यादा गैरी बैलेंस ने 110 रन की पारी खेली थी। भारतीय गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार Bhuvneshwar Kumar ने सबसे ज्यादा पहली पारी में 6 अंग्रेजी टीम के बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी।

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments