HomeUttar PradeshAgraअमेरिका, ब्रिटेन...इन देशों में ऊंचे पदों पर बैठे 'भारतीय', जानें कितना शुभ...

अमेरिका, ब्रिटेन…इन देशों में ऊंचे पदों पर बैठे ‘भारतीय’, जानें कितना शुभ संकेत

ब्रिटेन में अब भारतीय मूल के ऋषि सुनक सत्ता की कमान संभालने वाले हैं। उन्होंने मंगलवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। वह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने वाले पहले हिंदू हैं। वहीं अमेरिका में कमला हैरिस दूसरे सर्वोच्च पद को संभाल रही हैं। दुनिया की दो महाशक्तियों में अब भारतवंशियों का बोलबाला है। इसके अलावा भी कई ऐसे देश हैं जिनमें भारतीय मूल के लोग ऊंचे पदों पर हैं। हालांकि बात करें अंतरराष्ट्रीय मुद्दों की तो ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री बनना क्या भारत के लिए शुभ संकेत है?

शपथ ग्रहण के दौरान भी ऋषि सुनक हाथों में कलावा बांधे नजर आए। बताया जाता है कि उनकी गीता में बहुत आस्था है। वहीं जब लिज ट्रस के खिलाफ चुनावी कैंपेन चल रहा था तब वह गौ माता की सेवा करने भी  पहुंचे थे। उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति भारतीय हैं। उनके दोनों बच्चों के नाम कृष्णा और अनुष्का हैं। स्पष्ट है कि उनकी जीवनशैली और विचारों में भारतीयता है। प्रधानमंत्री मोदी ने ऋषि सुनक को बदाई दी और कहा कि वह वैश्विक मुद्दों और रोडमैप 2030 पर मिलकर काम करने की इच्छा रखते हैं।

हालांकि यह नहीं कहा जा सकता है कि किसी भारत वंशी के शीर्ष पद पर पहुंच जाने का मतलब यह है कि हर मामले में वह भारत का साथ देगा। इसके इतर अगर कहीं विचारों की बात आती है तो वह एक जुड़ाव भारत के साथ जरूर महसूस करेगा। कोई भी नेता जो किसी देश का  प्रतिनिधित्व करता है सबसे पहले वह अपने देश के हित की ही बात सामने रखेगा। वैश्विक कूटनीति किसी व्यक्ति के भरोसे नहीं चलती है बल्कि इसके लिए पूरा तंत्र होता है।  इतना जरूर है कि भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार स्वतः तेजी से होने लगता है। इसके अलावा कम्युनिकेशन में आसानी हो जाती है।

हैरिस, सुनक के अलावा भी दुनिया में डंका बजा चुके हैं भारत वंशी
अमेरिका, पुर्तगाल, सिंगापुर और मॉरिशस ऐसे देश हैं जहां भारतीय मूल के लोग सर्वोच्च पदों पर रह चुके हैं। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का मूल तमिलनाडु से जुड़ा है। वह अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव भी लड़ सकती हैं। वहीं पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा की पारिवारिक जड़ें गोवा से जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा मॉरिशस के प्रधानमंत्री  प्रविंद जगन्नाथ भारतीय मूल के हैं। सिंगापुर की राष्ट्रपति हलीमा याकूब भी भारत से जुड़ी हुई हैं। सेशेल के ऱाष्ट्रपति रामकलावन भारतीय मूल के हैं। बिहार के गोपालगंज से उनके वंश की जड़ें जुड़ती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments