Advertisement
HomeUttar PradeshAgraदिवाली पर इन राज्यों में तबाही मचा सकता है चक्रवात सितरंग, कई...

दिवाली पर इन राज्यों में तबाही मचा सकता है चक्रवात सितरंग, कई जगह आज भी बारिश की संभावना

मॉनसूनी बारिश के बाद भारतीय मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, कुछ राज्यों में दिवाली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज के दिन चक्रवाती तूफान सितरंग की वजह से भारी बारिश हो सकती है। मौसम की चेतावनी है कि साइक्लोन (चक्रवाती तूफान) सितरंग कई राज्यों में तबाही भी मचा सकता है। मौसम विभाग का यह अलर्ट पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत कई राज्यों के लिए है। आइए, जानते हैं आपके राज्य में मौसम का हाल…

बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र 24 अक्टूबर तक एक चक्रवाती तूफान में बदल जाने की उम्मीद है। आईएमडी के अनुसार, आज बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश समेत बंगाल के तटीय इलाकों में बारिश होने की संभावना बताई जा रही है।

बंगाल और ओडिशा में कहर बरपाएगा सितरंग
कोलकाता में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के उप महानिदेशक संजीव बंदोपाध्याय के अनुसार, पश्चिम बंगाल के उत्तर-24 परगना और दक्षिण-24 परगना जिलों में अलग-अलग स्थानों पर दिवाली के दिन भारी से बहुत भारी बारिश होगी। जबकि पश्चिम मेदिनीपुर में भारी बारिश हो सकती है। 25 अक्टूबर (गोवर्धन पूजा के दिन) को नदिया, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना में भारी वर्षा होने की संभावना है। दोनों दिनों कोलकाता, हावड़ा और हुगली में मध्यम वर्षा हो सकती है। वहीं, भुवनेश्वर में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक, बालासोर, मयूरभंज, जाजपुर, क्योंझर, कटक और खुर्दा जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments