HomeUttar PradeshAgraताजनगरी में झमाझम बारिश, नाले उफनाए, सड़कों पर हुआ जलभराव

ताजनगरी में झमाझम बारिश, नाले उफनाए, सड़कों पर हुआ जलभराव

बारिश में फिर आगरा नगर निगम की पोल खुल गई। जन्माष्टमी पर शुक्रवार की रात से शुरू हुई बारिश से शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया। शनिवार की सुबह झमाझम बारिश हुई, जिसके कारण पुराने शहर के काला महल में तो सड़क पर नहर जैसे हालात हो गए। यहां नाला उफना गया, जिससे सड़क पर तेज बहाव से पानी बहने लगा। इसके कारण स्थानीय लोगों को निकलने में दिक्कत हुई। शहर के अन्य इलाकों में भी जलभराव के कारण लोग परेशान रहे।

Advertisements

जन्माष्टमी पर दिन में उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। आधी रात को कान्हा के जन्म से पहले आसमान में बादल छा गए। रात करीब 12 बजे रिमझिम बारिश के बीच कन्हैया ने जन्म लिया। शनिवार तड़के से तेज बारिश शुरू हो गई। सुबह छह बजे से 10 बजे तक रुक-रुककर कई बार तेज बारिश हुई, जिससे शहर की सड़कें पानी से लबालब हो गईं। नाले उफना गए। जगह-जगह जलभराव हो गया।

Advertisements
Advertisements

 

जलभराव से हुई परेशानी

जलभराव होने से जहां लोगों को परेशानी हुई, वहीं बारिश से उमस से राहत मिली है। ताजनगरी में मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिनभर बादल छाए रहने और बारिश होने के आसार हैं। रविवार को भी बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments