HomeUttar PradeshAgraताजमहल के आसपास नहीं हुई सफाई, सैलरी न मिलने पर कर्मचारियों...

ताजमहल के आसपास नहीं हुई सफाई, सैलरी न मिलने पर कर्मचारियों ने किया हड़ताल के ऐलान

आगरा में ताजमहल के आसपास के इलाके में सफाई व्यवस्था संभालने वाली प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों ने सैलरी न मिलने पर हड़ताल का ऐलान कर दिया है। करीब 150 कर्मचारी एक साथ काम पर नहीं आए, तो शनिवार को ताजगंज क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चरमरा गई। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उन्हें सैलरी नहीं मिल जाती, वो हड़ताल पर ही रहेंगे।

Advertisements

ताजगंज में सफाई व्यवस्था संभालने वाले कर्मचारियों ने शनिवार सुबह हड़ताल कर दी। एकत्रित हुए ये कर्मचारी पुरानी मंडी चौराहे पर पहुंच गए, जहां धरना शुरू कर दिया। जानकारी मिलते ही नगर निगम और कंपनी के अधिकारी भी मौके पर आ गए। कर्मचारियों से बात करके  हड़ताल रुकवाने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisements

बता दें स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत ताजमहल के आंगन कहे जाने वाले ताजगंज में सफाई व्यवस्था के लिए दिल्ली की प्राइवेट कंपनी लायंस सर्विस लिमिटेड और नगर निगम का एग्रीमेंट है। इस कंपनी के कर्मचारी ताजगंज क्षेत्र की सफाई व्यवस्था संभालते हैं। इन कर्मचारियों ने जब हड़ताल का ऐलान किया तो सफाई व्यवस्था ठप हो गई। कर्मचारी ने बताया कि वे हर मौसम में काम करते हैं, इसके बाद भी समय पर सैलरी नहीं मिल रही है।

Advertisements

कर्मचारियों की मानें तो  दो से तीन महीने बाद सैलरी दी जाती है। इसके बाद भी भुगतान पूरे नहीं किया जाता है। इस महीने भी 15 तारीख को सैलरी मिलनी चाहिए थी। मगर, अब तक सैलरी नहीं मिली है

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments