HomeUttar PradeshAgraचीन में हीटवेव !! Alert !!

चीन में हीटवेव !! Alert !!

चीन के कई शहर इन दिनों भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। भयंकर गर्मी से बचने के लिए लोग अंडरग्राउंड शेल्‍टर्स में शरण लेने लगे है। सूरत की आग के आगे सड़कें तक उखड़ रही हैं। मौसम विभाग ने चीन के 68 शहरों के लिए रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। इसमें शंघाई, नानजिंग भी शामिल हैं। रेड अलर्ट एक थ्री टायर हीटवेव वार्निंग है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दौरान इन शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर सकता है।

आपको बता दें कि शंघाई पहले से ही कोरोना महामारी की मार झेल रहा है। यहां पर प्रशासन ने पहले कोरोना के चलते कई तरह के प्रतिबंध लगाए हुए थे। अब यहां के करीब ढाई करोड़ लोगों को हीटवेव की मार सहने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। इसके साथ ही प्रशासन ने लोगों को जरूरी एहतियात बरतने को भी कहा है। 1873 में शंघाई का तापमान 15 दिनों के लिए 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया था। सोशल मीडिया पर बढ़ती गर्मी और लोगों की परेशानियों को लेकर कई तस्‍वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

Advertisements
Advertisements

यहां के वाइल्‍डलाइफ पार्क में जानवरों को ठंडा रखने के लिए हर दिन आठ टन बर्फ का इस्‍तेमाल किया जा रहा है। शंघाई के एक व्‍यक्ति झू डेरेन का कहना है कि इस बार इतनी भयंकर गर्मी समय से पहले ही पड़ रही है। झू का बेटा गर्मी से बचने के लिए वाटर फाउंटेन का सहारा लेने को मजबूर है। झू ने बताया कि जुलाई में ही उसका गर्मी से बुरा हाल हो रहा है। अभी तापमान का अधिकतम स्‍तर पर जाना बाकी है। झू के मुताबिक घर से घुसते ही एसी का आन करना और बाहर निकलने पर संस्‍क्रीन लगाना बेहद जरूरी हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments