HomeUttar PradeshAgraफांसी के फंदे पर मिला पति, पत्नी और बच्ची का शव, पुलिस...

फांसी के फंदे पर मिला पति, पत्नी और बच्ची का शव, पुलिस जांच में जुटी।

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 10 में बुधवार की सुबह एक परिवार के तीन सदस्यों के शव घर में फंदे पर लटके मिले। पुलिस सामूहिक आत्महत्या की आशंका जता रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस जांच में जुटी है। 

आवास विकास कॉलोनी निवासी सोनू, उसकी पत्नी गीता, आठ साल की बेटी सृष्टि और बेटा श्याम घर में रहते थे। मंगलवार रात को सभी सोए थे। बेटा श्याम सुबह जगह तो पिता मां और बहन के शव फंदे पर लटके मिले। शवों को देखकर वह चीखने लगा। आसपास के लोग जुट गए।

Advertisements
Advertisements

मृतक दंपती के बेटे ने घटना की जानकारी फोन कर अपने मामा विजय कश्यप को दी। विजय कश्यप ने पुलिस को जानकारी दी। सीओ हरी पर्वत सत्यनारायण का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। इसका कारण पता किया जा रहा है। जांच की जा रही है।

दंपती और उनकी बेटी की मौत से मोहल्ले के लोग स्तब्ध हैं। हर किसी के जहन में यह सवाल है कि आखिर कैसे तीनों की मौत हुई है। मृतक दंपती के बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। घटनास्थल पर गहनता से जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments