Advertisement
HomeUttar PradeshAgraआगरा के शमसाबाद में ढाई साल पहले हुई थी सर्राफ दंपति की...

आगरा के शमसाबाद में ढाई साल पहले हुई थी सर्राफ दंपति की हत्या, बंद घर के ताले चोरों ने तोड़े

आगरा

adityapur-murder-breaking-आदित्यपुर में बालू-ईंटा सप्लायर की दिनदहाड़े हत्या,  क्षेत्र में सनसनी - Sharp Bharat

शमसाबाद में ढाई वर्ष पहले सर्राफ दंपति की हत्या के बाद से घर बंद था। बुधवार रात घर के बाहर के कमरे के चोरों ने ताले तोड़ दिए। गुरुवार सुबह जानकारी होने पर पुलिस पहुंच गई। अभी स्वजन ने इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है। पड़ोसियों ने ताले तोड़े जाने की खबर पुलिस को दी है।

शमसाबाद के मोहल्ला हर सहाय खिड़की में 27 जनवरी 2020 को तत्कालीन सराफा कमेटी के अध्यक्ष मुकलेश गुप्ता और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई थी। बदमाश दंपती के यहां से 11 किलोग्राम सोने और 24 किलोग्राम चांदी के गहने और 13.50 लाख रुपये लूटकर ले गए थे। दो बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था। उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

सर्राफ दंपति के कोई बेटा नहीं है। उनकी बेटियां ससुराल में रहती हैं। इसलिए दंपति की हत्या के बाद घर से ताला लगा था। गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सर्राफ के घर के ताले तोड़ दिए गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के बाहर के कमरे के ताले टूटे मिले। अंदर से कोई सामान चोरी हुआ है या नहीं? यह अभी तक पता नहीं चला है। बेटी के आने के बाद ही इसकी जानकारी हो सकेगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments