मैनपुरी
मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय में एक युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। क्षेत्रीय लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। उधर, घटना से आहत पीड़ित महिला ने घर जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया।
औंछा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने करीब एक वर्ष पूर्व अपनी पुत्री की शादी की थी। कुछ दिन से विवाहिता मायके में आकर रह रही है। बताया गया है कि रविवार को विवाहिता की अचानक तबियत खराब हो गई। उसे दस्त होने लगे। दोपहर के समय वह घर के पास ही बने सरकारी शौचालय में शौच के लिए गई थी। वहां पहले से घात लगाए बैठे गांव निवासी युवक ने उसे पकड़ लिया।