HomeUttar PradeshAgraसिविल सेवा परीक्षा में आगरा के दो सितारे चमके, सक्षम और कांची...

सिविल सेवा परीक्षा में आगरा के दो सितारे चमके, सक्षम और कांची ने हासिल की रैंक

आगरा

Advertisements

यूपीएससी के परिणाम में ताजनगरी के सक्षम गोयल ने सफलता प्राप्त की है। सक्षम ने ऑल इंडिया 27 वीं रैंक हासिल की है। वे आईएएस बन गए हैं। पहले ही प्रयास में सक्षम को मिली इस सफलता पर परिवार और उनके दोस्तों में हर्ष की लहर है। वहीं आगरा की ही कांची सिंघल ने 223 वीं रैंक हासिल कर अपनी जगह पक्की कर ली है।

Advertisements

सिकंदरा आवास विकास कॉलोनी निवासी इंजीनियर अमित गोयल के पुत्र सक्षम गोयल ने आगरा में सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज से दसवीं पास की है। इसके बाद सक्षम ने दिल्ली के वसंत कुंज स्थित डीपीएस से 12 वीं की। उसके बाद सन 2020 में बीए की परीक्षा पास की। इसमें राजनीतिशास्त्र और अर्थशास्त्र जैसे विषय शामिल रहे। इसके बाद आईएएस की तैयारी में जुट गए।

Advertisements

पहले ही प्रयास में उनका चयन हो गया। सक्षम गोयल ने अपनी इस सफलता के लिए दादा एसके गोयल और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन में कार्य कर चुके पिता अमित गोयल को श्रेय देते हैं।

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments