आगरा
बटेश्वर में सोमवार सुबह यमुना स्नान करते समय तीन युवक डूब गए। गोताखोरों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की जानकारी होने के बाद तीन घरों में कोहराम मच गया है।
बटेश्वर में सोमवार को भगवान शिव के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचते हैैं। सोमवार सुबह सात बजे वहां पहुंचे फतेहाबाद के पीताबाई पोखर निवासी 18 वर्षीय आयुष, फतेहाबाद के कछयायी निवासी 19 वर्षीय सौरभ और 25 वर्षीय बोदला निवासी कन्हैंया वहां पहुंचे थे।
भगवान शिव के दर्शन से पहले तीनों पहले यमुना में स्नान कर रहे थे। गहरे पानी में जाने पर तीनों डूब गए।घाट पर खड़े लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश, लेकिन वे सफल नहीं हुए। थोड़ी देर में पुलिस मौके पर पहुंच गए। आसपास के गोताखोरों को बुलाया गया। इसके बाद गोताखोरों ने यमुना में तलाश शुरू कर दी।
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आयुष और कन्हैंया को गोताखोरों ने निकाल लिया। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। करीब आधा घंटे बाद सौरभ का शव भी मिल गया। पुलिस ने तीनों युवकों के स्वजन को भी सूचना दे दी है। आयुष और कन्हैंया रिश्तेदार हैं और सौरभ कन्हैंया का दोस्त बताया जा रहा है।