HomeUttar PradeshAgraAgra Weather Update: आगरा में पारा फिर जोर मारने को तैयार, प्रशासन...

Agra Weather Update: आगरा में पारा फिर जोर मारने को तैयार, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

आगरा

बादलों और सूरज की किरणों के बीच चली लुकाछिपी ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी है। हालांकि तापमान में खास गिरावट दर्ज नहीं की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम हुआ है लेकिन बुधवार से इसमें फिर उछाल आने के आासार हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन से चार दिन में पारा और चढ़ेगा।

बुधवार को सुबह से ही हवा में ठंडक है। धूप भी खास तेज नहीं है। आज न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री रहा, वहीं अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। इससे पहले मंगलवार को भी पूरा दिन बादल सूरज को अपनी ओट में लेते रहे। इससे दोपहर तक काफी राहत रही, लेकिन दोपहर में धूप में तेजी दिखाई दी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने संभावना व्यक्त की है कि छह मई तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। आठ मई तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। धूप निकलने के साथ बादल भी छाएंगे।

लू के प्रकोप से हो रही दिक्कतों और बीमारियों के मद्देनजर प्रशासन ने जनपद स्तरीय कार्यालयों व तहसीलों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

– दोपहर 12 से तीन बजे तक धूप में न निकलें।

Advertisements
Advertisements

– हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।

– चेहरे और सिर को सूती कपड़े से लपेट कर निकलें।

– अपने साथ हमेशा पानी रखें।

– धूप में खड़े वाहनों में बच्चों या पालतू जानवरों को न छोड़ें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments