Advertisement
HomeUttar PradeshAgraमामूली बात पर चचिया ससुर ने बहुओं को पीटा,

मामूली बात पर चचिया ससुर ने बहुओं को पीटा,

फतेहाबाद

मामूली बात पर चचिया ससुर ने बहुओं को पीटा, मारपीट में दोनों महिलाएं घायल,
एक के हाथ में फैक्चर, थाने में की शिकायत

दबंग ने गर्भवती महिला को भी नहीं बख्शा दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

फतेहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में एक ही परिवार की महिलाओं में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में दो महिलाओं के गंभीर चोटें आई हैं, जिसमें एक महिला गर्भवती भी है। पीड़ित महिलाओं के परिजनों ने थाने में शिकायत की है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है।
जानकारी के मुताबिक थाना फतेहाबाद क्षेत्र के उझावली गांव में एक ही परिवार के लोगों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। मारपीट में घायल महिला पूजा का आरोप है कि परिवार में ही रिश्ते में चचिया ससुर लगने वाले कमलेश और उसकी पत्नी ने उससे व उसकी जेठानी से मारपीट की है। जिससे दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। एक महिला के हाथ में फैक्चर हुआ है तो वहीं दूसरी गर्भवती महिला गंभीर घायल हो गई है। आरोप है कि मारपीट में जमकर लाठी-डंडों से हमला किया गया।पीड़ित दोनों घायल महिलाओं के परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत थाना फतेहाबाद में की है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर फतेहाबाद आलोक कुमार सिंह ने बताया कि महिलाओं में मारपीट का मामला सामने आया है। घायल को मेडिकल के लिए भेज आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

सुशील कुमार गुप्ता

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments