Advertisement
HomeUttar PradeshAgraAgra Weather Update: गरमी छुड़ा रही पसीने, आगरा में आज से फिर...

Agra Weather Update: गरमी छुड़ा रही पसीने, आगरा में आज से फिर हीट वेव करेगी परेशान

आगरा

आगरा में सुबह से ही गर्म हवा चल रही है, बुधवार को सुबह का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। दोपहर में लू चलने का पूर्वानुमान है। सुबह सात बजे धूप निकल आई, नौ बजे के बाद गर्म हवा चलने लगी है। सुबह से ही धूप में निकलना मुश्किल हो रहा है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में लू चलने के साथ ही शाम को भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। 29 अप्रैल तक तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा और लू चलेगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार से लू चलेगी और तापमान भी बढ़ जाएगा। 27 अप्रैल से 29 अप्रैल तक हीट वेव के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

आगरा के एसएन के मडिसिन विभाग के डा. मृदुल चतुर्वेदी ने बताया कि शरीर को ठंडा करने के लिए एक कूलिंग सिस्टम होता है। मगर, तापमान बढ़ने के साथ ही गर्म हवा चलने पर कूलिंग सिस्टम गड़बड़ा जाता है। शरीर से पसीना निकलना बंद हो जाता है। शरीर का तापमान 101 फेरनहाइट से अधिक पहुंच जाता है। बेहोशी छाने लगती है, शरीर में पानी की कमी हो जाती है। यह घातक भी हो सकता है। ऐसे केस में मरीज के शरीर पर गीला कपड़ा रखकर पंखे में लिटा दिया जाता है। जिससे शरीर का तापमान कम होने लगता है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments