HomeUttar PradeshAgraAgra Weather Update: 24 घंटे बाद ही बदला मौसम का मिजाज, आगरा...

Agra Weather Update: 24 घंटे बाद ही बदला मौसम का मिजाज, आगरा को लेकर मौसम विभाग ने दिया ये अनुमान

आगरा

मौसम का मिजाज 24 घंटे बाद ही बदल गया है। गुरुवार को बादल छाए थे और हवा चलने से गर्मी से राहत मिली थी। वहीं, शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप निकल आई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

शुक्रवार सुबह आठ बजे के बाद से ही धूप तेज होने लगी है, इसके साथ ही गर्म हवा चल रही है। सुबह नौ बजे के बाद तेज धूप में निकलने में परेशानी हो रही है। इससे न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है ​कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी, इससे तापमान और बढ़ जाएगा। दोपहर का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Advertisements
Advertisements

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार से लू चलेगी और तापमान भी बढ़ जाएगा। 26 अप्रैल तक लू के लिए अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

आगरा के एसएन के मडिसिन विभाग के डा. मृदुल चतुर्वेदी ने बताया कि शरीर को ठंडा करने के लिए एक कूलिंग सिस्टम होता है। मगर, तापमान बढ़ने के साथ ही गर्म हवा चलने पर कूलिंग सिस्टम गड़बड़ा जाता है। शरीर से पसीना निकलना बंद हो जाता है। शरीर का तापमान 101 फेरनहाइट से अधिक पहुंच जाता है। बेहोशी छाने लगती है, शरीर में पानी की कमी हो जाती है। यह घातक भी हो सकता है। ऐसे केस में मरीज के शरीर पर गीला कपड़ा रखकर पंखे में लिटा दिया जाता है। जिससे शरीर का तापमान कम होने लगता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments