HomeUttar PradeshAgraAgra Weather Forecast: गर्म हवाओं ने झुलसाया, आगरा में कल से बादल...

Agra Weather Forecast: गर्म हवाओं ने झुलसाया, आगरा में कल से बादल छाने के आसार, दो दिन बारिश की संभावनाएं

आगरा

Advertisements

मैनपुरी में मंगलवार को सूरज की आग से हर कोई बेहाल नजर आया। सुबह से धूप के तेवरों से नागरिक सहमे से दिखे। अधिकतम तापमान भी बीते दिन के मुकाबले बढ़कर 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया, जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

Advertisements

दिन में चली बयार से गर्म लू से शरीर झुलसता रहा। अप्रैल में पड़ रही प्रचंड गर्मी असहनीय होने लगी है। नागरिक अभी से ही जेठ माह में होने वाली तपिश की मार के बारे में सोचकर डर रहे हैं। वहीं आगरा में भी दिन भर लू ने लोगों को परेशान किया। बुधवार से बादल छाने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं

Advertisements

चिलचिलाती धूप नागरिकाें के पसीने छुड़ा रही है। सुबह नौ बजे के बाद से ही धूप बर्दाश्त नहीं हो रही है। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। तापमान जिस समय सबसे अधिक होता है, बच्चे भी उसी समय धूप में स्कूल से घर जाते हैं। पछुआ हवाओं के सूर्य की किरणों से टकराने से जिले में तापमान बढ़ने का सिलसिला दिन-व-दिन जारी है।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 45.3 और न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सूर्य की तीखी किरणें जहां बदन को झुलसा रही हैं, वहीं लू के थपेड़े लोगों के हलख को सूखा रहे हैं। जिसके कारण गले को तर करने के लिए लोगों को ठंडे पेय पदार्थों को उपयोग करना पड़ रहा है।

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि बुधवार से मौसम बदल जाएगा, बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। गुरुवार को भी बारिश की संभावना है। बारिश होने से तापमान में मामूली गिरावट आएगी। शुक्रवार से तेज धूप निकलेगी।

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments