HomeUttar PradeshAgraAkhilesh Yadav: कल ताजनगरी में होंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, ये रहेगा...

Akhilesh Yadav: कल ताजनगरी में होंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, ये रहेगा पूरा कार्यक्रम

आगरा

Advertisements

पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव 20 अप्रैल को ताजनगरी में होंगे। वे साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक शहर में रहेंगे। इस दौरान वे भीमनगरी महोत्सव हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वे निजी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे।

Advertisements
Advertisements

सपा अध्यक्ष के निजी सचिव गंगाराम द्वारा भेजे गए कार्यक्रम के अनुसार, सपा अध्यक्ष बुधवार शाम लगभग पांच बजे ग्वालियर रोड स्थित नगला पदमा जाएंगे। यहां वे पूर्व राज्यमंत्री व भीमनगरी आयोजन समिति के अध्यक्ष अजयशील गौतम के आवास पर जाएंगे। अजयशील गौतम पिछले दिनों भीमनगरी महोत्सव में हुए हादसे में घायल हो गए थे। सपा अध्यक्ष उनसे मुलाकात कर उनका हालचाल जानेंगे। इसके साथ ही अन्य घायलों से भी मुलाकात करेंगे। वे यहां लगभग एक घंटे रुकेंगे। इसके बाद शाम लगभग छह बजे ताजमहल पूर्वी गेट स्थित एक होटल में जाएंगे। यहां वे एक शादी समारोह में शिरकत करेंगे। रात साढ़े आठ बजे सैफई के लिए प्रस्थान करेंगे। विधानसभा चुनाव के बाद वे पहली बार आगरा आ रहे हैं। इसके चलते उनसे मिलने के लिए कार्यकर्ताओं की भीड़ भी उमड़ेगी। पूर्व मुख्यमंत्री साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक यहां रुकेंगे।

 

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments