HomeUttar PradeshAgraWorld Liver Day 2022: रखना चाहते हैं अगर अपने लिवर को हेल्दी...

World Liver Day 2022: रखना चाहते हैं अगर अपने लिवर को हेल्दी तो इन 5 चीजों को खाना बंद कर दें जल्दी

आगरा

Advertisements
Advertisements

लिवर हमारे शरीर का ये एक ऐसा अंग है जिसका अगर हम सही ख्‍याल ना रखें तो ये बहुत ही आसानी से खराब हो सकता है। इसका काम शरीर से उन कैमिकल्‍स को बाहर निकालना है जो शरीर के लिए हानिकारक हैं। आयुर्वेदाचार्य डॉ कविता गोयल के अनुसार हम जो भी खाते या पीते हैं फिर वह चाहे दवा हो या भोजन, सभी लिवर से होकर गुजरता है। कुछ एेसे खाद्य उत्पाद हैं जिन्हें खाने से लिवर को काफी नुकसान हो सकता है। यदि लिवर को बीमारियों से बचाना चाहते हैं या तो इन उत्पादों का सेवन बंद कर दें अथवा काफी कम कर दें।

Advertisements

मक्‍खन का अत्‍यधिक सेवन लिवर की समस्याओं को बढ़ा सकता है। मक्खन में हाई लेवल का सेचुरेटेड फैट होता है जिसे फिल्‍टर करने मे लिवर को काफी मेहनत करना पड़ती है। बेहतर होगा कि आप मक्खन की जगह घी या जैतून के तेल का सेवन करें। दरअसल लिवर का काम फैट को तोड़कर एनर्जी बनाना होता है। ऐसे में अगर बहुत अधिक फैट वाला भोजन खाएंगे तो लीवर को अत्‍यधिक मेहनत करना पड़ेगी। जिससे फैटी लिवर डिजीज होने की संभावना बढ़ जाती है और लिवर कोशिकाओं में वसा का निर्माण हो सकता है।

अगर आप बहुत अधिक मीठी चीजें खा रहे हैं तो ये आपके लिवर के लिए हानिकारक हो सकता है। मीठी चीजों को तोड़ते में लिवर को काफी मशक्‍कत करनी पड़ती है ऐसे में इसका अत्‍यधिक प्रयोग करने से आगे चलकर फैटी लिवर डिजीज की समस्‍या हो सकती है।

अगर नियमित रूप से फ्रेंच फ्राइज खाया जाएं तो लिवर में फैट जमा होने लगता हैं और इससे इनफ्लेमेशन हो सकता है। लंबे समय तक अगर इसे नजरअंदाज करते हैं तो कई तरह की डिजीज हो सकती है। फेंच फ्राई या किसी भी तरह के फ्राइड चीजों के सेवन से ये समस्‍या तेजी से हो सकती है।

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments