Advertisement
HomeCrimeसाकेत कोर्ट के लॉकअप में मर्डर, 2 कैदियों ने तीसरे की कर...

साकेत कोर्ट के लॉकअप में मर्डर, 2 कैदियों ने तीसरे की कर दी हत्या

Delhi Saket Court Murder: दिल्ली के साकेत कोर्ट के लॉकअप में कैदियों के बीच जमकर मारपीट हो गई है। इस वारदात में 1 की मौत हो गई है।

दिल्ली के साकेत कोर्ट के लॉकअप में कैदियों के 2 गुटों में गुरुवार दोपहर को जमकर मारपीट हो गई। इस वारदात में 1 कैदी की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी तिहार जेल के कैदी थे। मारपीट क्यों हुई, इसकी वजह सामने अभी नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। साकेत कोर्ट के लॉकअप में इस तरह से कैदी की हत्या हो जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है।

पुलिस का बयान आया सामने

दिल्ली पुलिस ने इस घटना को लेकर जानकारी दी है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि साकेत कोर्ट के लॉकअप के अंदर दो अन्य कैदियों ने अमन नाम के एक कैदी की हत्या कर दी है। दोनों आरोपी तिहाड़ जेल नंबर 8 में बंद थे और उन्हें अदालत की कार्यवाही के लिए साकेत कोर्ट लाया गया था।

पुलिस ने आगे बताया कि जितेन्द्र और जयदेव नाम के दो आरोपी ने मिलकर अमन पर हमला किया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमन और जितेन्द्र के बीच पुरानी दुश्मनी की बात भी सामने आई है।

2023 में भी साकेत कोर्ट में हुई थी फायरिंग
2023 के अप्रैल के महीने में एक शख्स ने महिला पर ताबड़तोड़ चार गोलियां बरसा दी थीं जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया था। आरोपी की पहचान वकील के रूप में हुई जिसका नाम कामेश्वर प्रसाद सिंह बताया गया। उस समय दावा किया गया था कि वकील ने महिला को 25 लाख रुपये दिए थे जिसे देने में वह आनाकानी कर रही थी।
XMT NEWS

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Verified by MonsterInsights