Advertisement
HomeUttar PradeshAgraसपा MP रामजीलाल सुमन नजरबंद: आगरा पुलिस ने घर के रास्ते पर...

सपा MP रामजीलाल सुमन नजरबंद: आगरा पुलिस ने घर के रास्ते पर लगाई बैरिकेडिंग, समर्थकाें का जमावड़ा

सपा के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन को पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। सुबह से उनके घर पर पुलिस तैनात है। उनके एचआइजी फ्लैट संजय प्लेस स्थित घर को जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। सुमन के नेतृत्व में सपा के 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को आज खंदौली के गिजौली जाना था। गिजौली में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में समझौता हो चुका है।

सपा के प्रतिनिधिमंडल को आज उनके नेतृत्व में गिजौली जाना है

गिजौली में पिछले दिनों दो पक्षों में विवाद हो गया था। सुमन पिछले दिनों गिजौली गए थे। पुलिस अधिकारी से वार्ता में एक पक्ष को उन्होंने रावण कह दिया था। जिस पर राजनीतिक प्रतिक्रिया हुई थी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सुमन के नेतृत्व में गिजौली जाने को बनाया है। इसे आज गिजौली जाना था, लेकिन इससे पूर्व ही सोमवार को दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

दोनों पक्षों में हो चुका है समझौता, सांसद के घर पुलिस तैनात

पुलिस ने शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। मंगलवार सुबह ही सुमन के घर पर पुलिस पहुंच गई। उन्हें नजरबंद कर दिया। उनके समर्थक और सपा नेता उनके घर पर पहुंचने लगे हैं। पुलिस ने उनके घर को जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग कर दी है।

XMT NEWS

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Verified by MonsterInsights