Advertisement
HomeNationalमैच हुआ पूर्व CM विजय रुपाणी का DNA, राजकोट में होगा अंतिम...

मैच हुआ पूर्व CM विजय रुपाणी का DNA, राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का डीएनए मैच हो गया है। उनका पार्थिव शरीर उनके परिवारवालों को सौंपा जाएगा। जानकारी के मुताबिक, राजकोट में उनका अंतिम संस्कार होगा।

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने बताया, आज सुबह करीब 11:10 बजे उनका डीएनए मैच हो गया। उनके परिवारवालों को उनका पार्थिव शरीर सौंपा जाएगा।

बेटी और पत्नी से मिलने लंदन जा रहे थे पूर्व सीएम

बता दें कि 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की मौत हो गई। विजय रुपाणी अपनी पत्नी और बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे।

बता दें कि अब तक डीएनए टेस्टिंग के जरिए 32 पीड़ितों की पहचान हो पाई है। 14 के शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के डीएनए का मिलान हो गया है। उनका शव परिवार को सौंपा जाएगा और राजकोट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने बताया कि सुबह 1110 बजे डीएनए मैच हुआ। 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
XMT NEWS

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Verified by MonsterInsights