Advertisement
HomeUttar PradeshAgraप्यार में रात भर हुई धुनाई फिर सुबह हुई शादी।

प्यार में रात भर हुई धुनाई फिर सुबह हुई शादी।

प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को घर वालों ने पकड़कर रात भर पीटा और सुबह होते-होते उसे अपना दामाद स्वीकार कर लिया। मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर का जिसे जानकर सब हैरान रह गए। आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी पकड़ा गया। गुस्साए परिजनों ने आरोपी युवक को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद लड़की के घर वालों ने रात को उसकी जमकर धुनाई की। दिन निकलने पर आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मुकदमे से बचने के लिए कुछ लोगों ने उनका आपसी समझौता करा दिया। रात भर पिटने वाला प्रेमी दिन निकलने के बाद घर का दामाद बन गया। 

दरअसल, यह मामला रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र के मेहंदी नगर सुमाली गांव का है, जहां प्रेमिका रहती है। स्वार क्षेत्र के गद्दी नगली गांव निवासी प्रेम सिंह का मेहंदी नगर सुमाली की लक्ष्मी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी अक्सर अपनी प्रेमिका से मिलने आया करता था। युवक बीती रात करीब 12 बजे प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया।

जब प्रेमिका के परिजनों को कुछ आहट हुई तो वह सतर्क हो गए। प्रेमिका के घर वालों ने खामोशी के साथ माजरा देखा तो उनके होश उड़ गए। इससे पहले प्रेमी कुछ समझ पाता परिजनों ने उसे कमरे में पकड़ लिया। शोर-शराबा होने पर तमाम आसपास के लोग आ गए और प्रेमी की धुनाई शुरू हो गई> इसके बाद मामला पुलिस में पहुंच गया। इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कल इस मामले की शिकायत आते ही लड़के को थाने बुलाया गया। लड़के के परिवार के लोग भी आए. उन्होंने कहा सभी को साथ बैठाकर बातचीत कराई गई।

XMT NEWS

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Verified by MonsterInsights