Advertisement
HomeUttar PradeshAgraजनकपुरी महोत्सव: केंद्रीय राज्यमंत्री SP बघेल व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने...

जनकपुरी महोत्सव: केंद्रीय राज्यमंत्री SP बघेल व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने भगवान राम की उतारी आरती

 जनकपुरी महोत्सव में मिथिला महल के मंच पर स्वरूपों की आरती केंद्रीय पंचायत राज राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने उतारी।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का कहना था कि भगवान श्रीराम व्यक्ति नहीं, व्यक्तित्व हैं। सनातन धर्म, सनातन संस्कृति और आदर्श जीवन का प्रतीक हैं। यदि हम अपने जीवन को उच्चतम आदर्शों पर पहुंचाना चाहते हैं तो भगवान राम की तरह आदर्श जीवन जीना सीखना होगा।

जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने शंखनाद किया। इससे पूर्व प्रभु श्रीराम, उनके अनुज और माता जानकी ड्रोन से पुष्पवर्षा के बीच मिथिला मंच पहुंचे।

आरती में भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, राज्यसभा सदस्य नवीन जैन, श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, उप्र लघु उद्योग निगम अध्यक्ष राकेश गर्ग, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. मंजू भदौरिया, पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह, विधायक छोटेलाल वर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता और जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया मौजूद रहे।

 

XMT NEWS

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Verified by MonsterInsights