Advertisement
HomeLife Styleगोलगप्पा, पानी-पुरी और पुचका? जानें क्या है देश के अलग-अलग हिस्सों में...

गोलगप्पा, पानी-पुरी और पुचका? जानें क्या है देश के अलग-अलग हिस्सों में इसके अनोखे नाम

 जब फूले हुए ये छोटे-छोटे गोल-गप्पे मुंह में जाकर फ्लेवर की बौछार करते हैं तो लोगों की बंद आंखें ही सबकुछ कह जाती हैं। वैसे तो भारत के हर कोने में ही गोल-गप्पे मिलते हैं, लेकिन महाराष्ट्र में जहां यह पानी-पुरी है तो बंगाल में पुचका, मध्यप्रदेश में फुल्की तो ओडिशा में गुपचुप। आइए फ्लेवर्स से भरे इन गोल-गप्पों के बारे में ऐसी ही कुछ रोचक बातें जानते हैं।

नॉर्थ इंडिया में कहलाता है गोल-गप्पा

पंजाब, जम्मू एंड कश्मीर और नई दिल्ली का पसंदीदा स्नैक यहां गोल-गप्पा के नाम से मशहूर है। यहां गोल-गप्पे के दो वर्जन देखने को मिलते हैं, आटा और सूजी। इन गोल-गप्पों में काबुली मटर, मसले हुए आलू सौंठ की चटनी की फीलिंग होती है जिसे फिर चटपटे पुदीने वाले पानी में डुबोकर परोसा जाता है।

बंगाल में कहा जाता है पुचका

पश्विम बंगाल, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में गोल-गप्पों को पुचका या फुचका के नाम से जाना जाता है। यहां आपको ज्यादातर आटे से बने पुचके देखने को मिलते हैं, जिसमें आलू से ज्यादा काबुली मटर की फीलिंग होती है।

महाराष्ट्र में पानीपुरी

महाराष्ट्र में आपको रगड़ा पानी-पुरी खाने को मिलती है, जिसमें सफेद मटर और मसालों की फीलिंग के साथ-सथ खट्टी-मीठी चटनी का चटखारेदार स्वाद होता है। यहां उबले हुए आलू का इस्तेमाल कम ही होता है। गुजरात में भी इसे पानीपुरी के नाम से ही लोग जानते हैं।

पानी के बताशे

उत्तरप्रदेश के कई इलाकों में गोल-गप्पों को पानी के बताशे भी कहा जाता है। वैसे भी कानपुर और लखनऊ में पानी के बताशों का एक बेहतरीन स्वाद आपको चखने को मिलता है। यहां सफेद मटर और मसले हुए उबले आलू की फीलिंग बताशों में होती है और इन्हें खट्टे-मीठे पानी में डुबो कर दिया जाता है।

गुपचुप घुल जाता है मुंह में

ओडिशा, हैदराबाद, बिहार व झारखंड के कुछ हिस्सों में गोल-गप्पे, गुपचुप के नाम से मशहूर हैं। यहां गुपचुप में आपको उबले आलू के साथ कच्चे प्याज की फीलिंग दी जाती है।

मध्यप्रदेश में है यह फुल्की

अपने हल्के-फुल्के रूप की वजह से मध्यप्रदेश में यह फुल्की के नाम से जाना जाता है। यहां के कुछ हिस्सों में फुल्की का बेहद ही अलग फ्लेवर आपको चखने को मिलता है।

गोल-गप्पों के पानी के ये फ्लेवर हैं सबसे फेमस

  • गार्लिंक या लहसुन का फ्लेवर
  • पुदीने का ताजगीभरा स्वाद
  • हींग फ्लेवर
  • पानी का खट्टा-मीठा स्वाद
  • हींग और इमली का चटपटा स्वाद
  • कच्चे आम का फ्लेवर
  • जीरे वाला पानी
  • धनिया-पुदीने का फ्रेश स्वाद
XMT NEWS

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Verified by MonsterInsights