Advertisement
HomeRashifalगुरू पूर्णिमा मनाने के योग

गुरू पूर्णिमा मनाने के योग

आषाढ़ मास में पड़ने वाली पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस बार गुरु पूर्णिमा 13 जुलाई को मनाई जाएगी। मान्यताओं के अनुसार इसी दिन चारों वेदों का ज्ञान देने वाले महर्षि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था। इसी वजह से इसे वेदव्यास पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। शिवपुराण के अनुसार, वेद व्यास जी भगवान विष्णु के अंशावतार माने जाते हैं। ऐसे में पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा का भी विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि महर्षि वेद व्यास ने ही पहली बार मानव जाति को चारों वेदों का ज्ञान दिया था। इसलिए उन्हें सृष्टि के पहले गुरु का दर्जा प्राप्त है। यही वजह है कि प्रत्येक वर्ष आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को आषाढ़ पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा और गुरु पूर्णिमा के तौर पर बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के मनाया जाता है। आइए जानते हैं गुरु पूर्णिमा की तिथि और पूजा विधि के बारे में।

गुरु पूर्णिमा तिथि
गुरू पूर्णिमा तिथि: 13 जुलाई, बुधवार
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 13 जुलाई, प्रात: 04: 02 मिनट से
पूर्णिमा तिथि समाप्त: 14 जुलाई, रात्रि 12: 05 मिनट पर

हिन्दी पंचांग के अनुसार गुरु पूर्णिमा के दिन मंगल, बुध, गुरु और शनि शुभ स्थिति में विराजमान हैं। इस शुभ स्थिति के कारण गुरु पूर्णिमा पर रुचक, भद्र, हंस और शश नामक 4 राजयोग का निर्माण हो रहा है। साथ ही बुधादित्य योग भी बन रहा है।

मान्यताओं के अनुसार इसी दिन चारों वेदों का ज्ञान देने वाले महर्षि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था। इसी वजह से इसे वेदव्यास पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इनकी जंयती के दिन गुरुओं का पूजन किया जाता है। धार्मिक ग्रंथों में लिखा है कि जिस तरह व्यक्ति इच्छा प्राप्ति के लिए ईश्वर की भक्ति करता है। ठीक उसी तरह व्यक्ति को जीवन में सफल होने के लिए गुरु की सेवा और भक्ति करनी चाहिए।

गुरु पूर्णिमा पूजा विधि


गुरु पूर्णिमा के दिन प्रातः जल्दी उठकर स्नान करें उसके बाद सूर्य को अर्घ्य दें।
सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ॐ सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें।
फिर सूर्य के सामने नतमस्तक होकर अपने गुरु का ध्यान करें।
इस खास दिन भगवान विष्णु जी को जरूर पूजें।
विष्णु जी के अच्युत अनंत गोविंद नाम का 108 बार जाप करें।
आटे की पंजीरी बनाकर इसका भोग लगाएं।
संभव हो तो लक्ष्मी-नारायण मंदिर में गोल नारियल अर्पित करें। ऐसा करने से बिगड़े काम बन जाते हैं।
कुमकुम घोल से मुख्य द्वार और घर के मंदिर के बाएं और दायें तरफ स्वास्तिक बनाएं।
घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करना न भूलें।
इस दिन पीले अनाज, पीली मिठाई और पीले वस्त्र जरूरत मंदो को दान करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।
इसके बाद अपने गुरु या इष्ट देव का विधिवत पूजन करें और उनके चरण स्पर्श करें।

XMT NEWS

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Verified by MonsterInsights