Advertisement
HomeUttar PradeshAgraआगरा में हीट स्‍ट्रोक का खतरा, पांच साल में सबसे ज्‍यादा गर्म...

आगरा में हीट स्‍ट्रोक का खतरा, पांच साल में सबसे ज्‍यादा गर्म ये मार्च, घर से बाहर निकलते में बरतें सावधानियां

आगरा

ताजनगरी में सुबह से ही सूरज की किरणें चुभने लगी हैं र्और गर्म हवा चल रही है। सोमवार को सुबह नौ बजे के बाद धूप तेज हो गई। इसके साथ ही हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। यह जानलेवा भी हो सकता है। सुबह सात बजे धूप निकल आई, आठ बजे के बाद धूप तेज होने लगी। सुबह नौ बजे के बाद गर्म हवा चलने से धूप में लोगों को परेशानी हो रही है। पसीना ​निकलने के साथ ही धूप में खड़ा होना मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

एसएन के मडिसिन विभाग के डा. मृदुल चतुर्वेदी ने बताया कि शरीर को ठंडा करने के लिए एक कूलिंग सिस्टम होता है। मगर, तापमान बढ़ने के साथ ही गर्म हवा चलने पर कूलिंग सिस्टम गड़बड़ा जाता है। शरीर से पसीना निकलना बंद हो जाता है। शरीर का तापमान 101 फेरनहाइट से अधिक पहुंच जाता है। बेहोशी छाने लगती है, शरीर में पानी की कमी हो जाती है। यह घातक भी हो सकता है। ऐसे केस में मरीज के शरीर पर गीला कपड़ा रखकर पंखे में लिटा दिया जाता है। जिससे शरीर का तापमान कम होने लगता है।

XMT NEWS

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Verified by MonsterInsights