Advertisement
HomeUttar PradeshAgraआगरा में फुटओवर ब्रिज पर मिला निलंबित सिपाही का शव, पास मिली...

आगरा में फुटओवर ब्रिज पर मिला निलंबित सिपाही का शव, पास मिली चूहे मारने की दवा

पिनाहट से निलंबित चल रहे सिपाही विवेक कुमार का शव शनिवार सुबह सिकंदरा क्षेत्र में हाईवे के फुट ओवर ब्रिज पर पड़ा मिला। पास में ही चूहे मारने की दवा भी पड़ी थी। पुलिस प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पिनाहट थाने से छुट्टी लेकर गए थे घर, लौटे नहीं थे थाना

बुलंदशहर के शिकारपुर में सुजानपुर पूठा के रहने वाले विवेक वर्ष 2015 में पुलिस में भर्ती हुए थे। उनकी तैनाती आगरा में चल रही थी। 27 जुलाई 2024 को पिनाहट थाने से छुट्टी लेकर घर गए थे। इसके बाद वापस नहीं पहुंचे। गैर हाजिर रहने पर 28 जून 2025 को विवेक को निलंबित कर दिया गया। वर्तमान में उनकी तैनाती पुलिस लाइन में थी।

पुलिस को एक शव की मिली सूचना

शनिवार सुबह 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का शव कैलाश मोड़ पर स्थित फुट ओवर ब्रिज पर पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पहचान पत्र से सिपाही की शिनाख्त हो गई। मौके पर फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुला लिया गया है। पुलिस अभी सभी विंदुओं पर जांच कर रही है। मगर, पुलिस प्रथमदृष्टया मामले को आत्महत्या का ही मान रही है। पुलिस ने विवेक के स्वजन को भी घटना की सूचना दे दी है।

XMT NEWS

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Verified by MonsterInsights