Advertisement
HomeUttar PradeshAgraआगरा में पितरों के तर्पण के बाद यमुना में कूदा इकलौता बेटा,...

आगरा में पितरों के तर्पण के बाद यमुना में कूदा इकलौता बेटा, बचाव के लिए चीखता रहा दोस्त

यमुना किनारे दोस्त के साथ पितरों का तर्पण करने के बाद युवक नदी में कूद गया। दोस्त ने जानकारी स्वजन और पुलिस को दी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने दिनभर यमुना में तलाश अभियान चलाया, लेकिन डूबे हुए युवक का सुराग नहीं लगा। इकलौते बेटे के यमुना में कूदने से माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।

एटा के जलेसर क्षेत्र के गांव गुदाऊ निवासी अनिल कुमार टेढ़ी बगिया के सीतानगर में परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। रविवार सुबह 8:30 बजे अनिल कुमार का 20 वर्षीय बेटा निखिल व उसका दोस्त हर्ष रामबाग के जोहरा बाग घाट पर यमुना किनारे पितृ अमावस्या पर पितरों का तर्पण करने पहुंचे थे।

पूजा के बाद  लौटने वाले थे घर

हर्ष के अनुसार पूजा करने के बाद दोनों घर जाने लगे। हर्ष आगे आ गया, उसने निखिल को बुलाने के लिए पीछे मुड़कर देखा। इस बीच निखिल ने यमुना में छलांग लगा दी। मदद के लिए चीखते-चिल्लाते हुए हर्ष ने घटना की जानकारी निखिल के स्वजन और पुलिस को दी।

इकलौते बेटे के यमुना में कूदने की खबर सुनकर अनिल कुमार स्वजन के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों व एसडीआरएफ की टीम के सहयोग से युवक की यमुना में चलाया कराई।

दिनभर चले तलाशी अभियान के बाद भी युवक का सुराग नहीं लगा। यमुना में कूदे युवक के पिता अनिल कुमार व मां दिव्यांग हैं। माता-पिता के साथ बेटा भी एक ब्रुश फैक्ट्री में काम करता है। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया युवक की तलाश की जा रही है।

बेटे के आत्मघाती कदम से स्तब्ध हैं स्वजन

इकलौते बेटे निखिल के आत्मघाती कदम से स्वजन स्तब्ध हैं। पिता अनिल कुमार का कहना है कि उन्हें खुद नहीं पता कि आखिर बेटे ने ऐसा क्यों किया। माता-पिता के साथ ही बहन का रो-रो कर बुरा हाल था। रिश्तेदारों ने उन्हें किसी तरह ढांढस बंधाया।

XMT NEWS

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Verified by MonsterInsights