Advertisement
HomeUttar Pradesh'अहिल्याबाई होल्कर ने देश को सुशासन, सुरक्षा का माडल बना दिया', जीपीओ...

‘अहिल्याबाई होल्कर ने देश को सुशासन, सुरक्षा का माडल बना दिया’, जीपीओ में प्रदर्शनी में बोले CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने कृतित्व व व्यक्तित्व से लोकमाता की उपाधि प्राप्त की। अहिल्याबाई होल्कर की भारतीय दृष्टि ने पूरे देश में उन्हें सुशासन का, सुरक्षा का और सुव्यवस्था का माडल बना दिया। उन्हें आदर्श बना दिया। हमनें लोकमाता के कालखंड को तो नहीं देखा लेकिन उसका एक जीवंत दर्शन हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशली से पिछले 11 वर्षों से देखने को मिल रहा है।

गुरुवार को जीपीओ पार्क में अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के तहत लगी प्रदर्शनी के उद्घघाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में कार्य किए। विरासत को जोड़ने के तहत काशी विश्वाथ धाम से लेकर केदारपुरी, नेपाल के मुक्तिनाथ से लेकर सोमनाथ तक व महाकाल से रामेश्वरम तक जो कार्य उन्होंने किए उसकी एक झलक हम सबको आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देखने को मिलती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अतीत वर्तमान का दर्पण कहा गया है। इतिहास सिर्फ पढ़ने के लिए नहीं बल्कि आत्मसात करने की भी हमें प्रेरणा देता है। अतीत के गौरवशाली क्षणों को हम आदर्श के रूप में ग्रहण कर सकें इन सभी का आत्मावलोकन यहां लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर पर लगी प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को देखने को मिलेगा। लोकमाता की विराट कृतित्व व व्यक्तित्व से समाज प्रेरणा प्राप्त करेगा।
आज हम सौभाग्यशाली हैं कि भारत के ऐसे रत्नों के बारे में आम जनमानस तक उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में भाजपा ने इस अभियान को आगे बढ़ाया है। त्रिशताब्दी पर यह कार्यक्रम प्रदेश के अंदर विभिन्न स्तर पर प्रारंभ किए गए हैं। लोकमाता से संबंधित गोष्ठियां, निबंधन लेखन, प्रदर्शनियां, लोकगीत और नाट्य श्रृंखला हम सबको देखने को मिल रही हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 में हुआ। 31 मई को उनके जन्मदिवस का 300 साल पूरा होने वाला है। इस देश को देश बनाने में कई विभूतियों का योगदान है। उनमें लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का बड़ा योगदान है।
उन्होंने कहा कि आज हम महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने की बात सोच रहे हैं। अहिल्याबाई होल्कर के रूप में सिर्फ महिला का प्रतिनिधित्व ही नहीं महिला नेतृत्व में साम्राज्य था। अहिल्याबाई होल्कर ने जितने युद्ध लड़े सबमें जीत हासिल की। किसान, महिला, व्यापार, न्याय या प्रशासन की बात हो, ममता हो रमता हो और समता हो इन सभी विषयों को अहिल्याबाई होल्कर पर लगी इस प्रदर्शनी में देखा जा सकता है।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने रामराज्य के प्रतीक के रूप में शासन किया। शासन करते हुए उन्होंने तमाम धर्मस्थलों का जीर्णोधार किया। स्वागत संबोधन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने दिया। संचालन भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय कुमार राय ने किया। इस अवसर पर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर आदि उपस्थित थे।

XMT NEWS

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Verified by MonsterInsights