Advertisement
HomeUttar Pradeshअयोध्या राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे CM योगी, महासचिव...

अयोध्या राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे CM योगी, महासचिव चंपतराय ने साझा की जानकारी

राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। राम दरबार सहित परकोटा के पांच मंदिरों और सप्त मंडपम में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आरंभ 3 जून से हो जाएगा किंतु प्रतिष्ठा को अंतिम परिणति 5 जून को अभिजित मुहूर्त में दी जाएगी।
इसी अवसर पर मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने प्राण प्रतिष्ठा से जुड़ी तैयारी के बारे में बुधवार को पत्रकारों को जानकारी दी।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के आचार्य दीनदयाल नगर के पंडित जयप्रकाश होंगे। प्राण प्रतिष्ठा का कर्मकांड 101 वैदिक आचार्य संपादित कराएंगे।

अयोध्या में राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे। 3 जून से शुरू होकर 5 जून को अभिजीत मुहूर्त में यह प्रतिष्ठा संपन्न होगी। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने तैयारियों की जानकारी दी। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के आचार्य पंडित जयप्रकाश होंगे और 101 वैदिक आचार्य कर्मकांड कराएंगे।

XMT NEWS

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Verified by MonsterInsights