Advertisement
HomeNationalअनिल विज ने कांग्रेस को क्यों याद दिलाया इतिहास? राहुल गांधी पर...

अनिल विज ने कांग्रेस को क्यों याद दिलाया इतिहास? राहुल गांधी पर भी जमकर बरसे हरियाणा के मंत्री

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान कि भाजपा 2047 के सपने बेच रही है पर तंज कसते हुए कांग्रेस को उसका इतिहास याद कराया। अंबाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान विज ने आजादी के बाद 70 साल में कांग्रेस ने देश के साथ क्या-क्या किया वह बताते हुए कहा कि सिंधु नदी जो हमारी सांस्कृतिक व धार्मिक नदी है जिसका पानी पीकर हम हिंदू हुए हैं उसका इस पार्टी के प्रथम प्रधानमंत्री ने जवाहरलाल नेहरू ने 80 प्रतिशत पानी पाकिस्तान को दे दिया जबकि हमारे देश के खेत प्यासे है।
उन्होंने कहा कांग्रेस ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 लगा दिया जिससे कश्मीर भारत का अभिन्न अंग होकर भी अलग हो गया। हमारी फौजें जब पीओके में आगे बढ़ रही थी तब जवाहरलाल नेहरू ने यूएन में जाकर सीजफायर करा दिया। इसी तरह कांग्रेस की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने संविधान को पैरों तले रोंदते हुए देश में इमरजेंसी लगाई व डेढ़ लाख लोगों को उठा-उठाकर जेल में डालकर उनकी नसबंदी करवाई। यह कांग्रेस का इतिहास है।
विज ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्षों में हमारी जीडीपी विश्व में चौथे नंबर पर पहुंची । कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान कि भाजपा की 11 साल में कोई उपलब्धि नहीं है पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि 11 साल में हमारी जीडीपी जापान को क्रॉस करते हुए चौथे नंबर पर आ गई है, क्या ये राहुल गांधी को नजर नहीं आता।
उन्होंने कहा कि 11 साल पहले हम डिफेंस का सामान विदेशों से आयात करते थे लेकिन अब निर्यात कर रहे हैं। आज भारत की विश्वभर में मांग है। हमारे देश में बनी ब्रह्मोस मिसाइल का पाकिस्तान में क्या असर हुआ है वह राहुल गांधी पाकिस्तान से जाकर पूछ सकते हैं क्योंकि पाकिस्तान तो राहुल गांधी का अच्छा दोस्त है।
अनिल विज ने कहा हमने देशभर में सड़कों का नेटवर्क चार गुणा बढ़ा है, हमने कांग्रेस के मुकाबले तीन गुणा ज्यादा मेडिकल कॉलेज बनाए, हमने दुनिया का सबसे ऊंचा चिनाब पुल बना कर धरती के स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर को रेल लिंक जोड़ दिया है। आज जब प्रतियोगी परीक्षा में सवाल पूछा जाएगा कि दुनिया का सबसे ऊंचा पुल भारत में है तो उससे देश को कितना गर्व होगा।

तीन तलाक पर भी बोले अनिल विज

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान कि भाजपा मुसलमानों के खिलाफ काम कर रही है तीन तलाक व अन्य कानून मुसलमान विरोधी है पर पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं के जीवन को सुधारने के लिए तीन तलाक कानून खत्म किया गया है। यह कोई हिंदुस्तान में नहीं और भी कई मुस्लिम देशों में है। हमने मुस्लिम समुदाय के जीवन को सुधारने के लिए तीन तलाक को खत्म किया।

XMT NEWS

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Verified by MonsterInsights